रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*थाना मुंडेरवा पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम पर पिस्टल जैसा दिखने वाले प्लास्टिक के खिलौने के साथ फोटो अपलोड करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार-
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें एक युवक द्वारा पिस्टल जैसा दिखने वाली वस्तु हाथ में लेकर फोटो खिंचवाया गया था | उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा तत्परता से जांच की गई, जिसमें *युवक की पहचान 1-* दुर्गेश चौधरी पुत्र बहरैची चौधरी निवासी ग्राम बरडाड़ थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई | पूछताछ में उसने बताया कि उसके हाथ में जो वस्तु है, वह पिस्टल के आकार का प्लास्टिक का एक खिलौना है, जिसे उसने शौकवश फोटो खिंचवाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था |
उक्त कृत्य से सोशल मीडिया पर भ्रम एवं भय की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना व लोक व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत थाना मुंडेरवा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक-10.04.2026 को अभियुक्त को अंतर्गत धारा 170, 126, 135 BNSS के तहत ग्राम बरडाड़ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |
*पुलिस की अपील-*
जनपद पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील किया जाता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार के भ्रामक, भय या हिंसा प्रदर्शित करने वाले फोटो/ वीडियो अथवा पोस्ट अपलोड न करें | ऐसे कृत्य कानूनी अपराध एवं लोक शांति भंग करने वाले कार्य की श्रेणी में आते हैं |
सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक, रचनात्मक एवं जिम्मेदारीपूर्वक करें |
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह जनपद बस्ती |
2. उ0नि0 मुरलीधर मिश्रा थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती |
3. का0 अखिलेश यादव थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती |



