Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओबरा के मुख्य मार्ग पर टूटी नालियां बनीं खतरा, दुर्घटना की बढ़ी आशंका

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

ओबरा के मुख्य मार्ग पर टूटी नालियां बनीं खतरा, दुर्घटना की बढ़ी आशंक

 

ओबरा (सोनभद्र):

नगर के डिग्री कॉलेज से शारदा मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित यादव बस्ती चौराहे के पास नालियों की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। खनन क्षेत्र को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सड़क के दोनों ओर नालियां टूट चुकी हैं और कई स्थानों पर खुले गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

यह मार्ग खनन क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। वहीं घनी आबादी के बीच स्थित होने के कारण स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति और भी अधिक जोखिमपूर्ण हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सुरक्षा के नाम पर केवल अस्थायी रूप से पत्थर रख दिए गए हैं, जो कभी भी हट सकते हैं और हादसे का कारण बन सकते हैं।

वर्तमान हालात को देखते हुए यहां किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की लापरवाही और निष्क्रियता प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7