Skip to main content

Aaj Tak24x7

ब्राह्मण समाज में नई पारी की शुरुआत, पंडित राहुल पाण्डेय बने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, कटनी में उत्साह का माहौल

ब्राह्मण समाज में नई पारी की शुरुआत, पंडित राहुल पाण्डेय बने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, कटनी में उत्साह का माहौ

ढीमरखेड़ा । जिले के सामाजिक और संगठनात्मक परिदृश्य में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय ने नई हलचल पैदा कर दी। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, मध्यप्रदेश ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंडित राहुल पाण्डेय को जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा (कटनी) नियुक्त किया है।इस नियुक्ति के बाद पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजय तिवारी के की अनुशंसा पर की गई है। जारी आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति 7 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी और आगामी तीन वर्षों तक राहुल पाण्डेय इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी कला बी निवासी पंडित राहुल पाण्डेय लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़, संगठनात्मक कौशल और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
*संगठन की बड़ी उम्मीदें*
मनोनयन पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि राहुल पाण्डेय से अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी नेतृत्व क्षमता और सक्रियता के बल पर ब्राह्मण समाज को एकजुट करेंगे तथा समाजहित के कार्यों को नई गति देंगे। यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और प्रदर्शन की नई शुरुआत मानी जा रही है।
*राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल*
इस फैसले के बाद कटनी जिले के सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जानकारों का मानना है कि युवा नेतृत्व को आगे लाने की यह रणनीति आने वाले समय में स्थानीय सामाजिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है, खासकर ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इसका असर स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकता है।
*आभार और संकल्प*
नियुक्ति के बाद पंडित राहुल पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजय तिवारी एवं जबलपुर संभाग प्रभारी पंडित अजय पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया। पंडित राहुल पाण्डेय ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और समाजहित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस नियुक्ति के साथ ही ब्राह्मण समाज में एक नई ऊर्जा और नई दिशा की उम्मीद जागी है, जो आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7