Skip to main content

Aaj Tak24x7

डीपीएस स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न।

डीपीएस स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र। डीपीएस स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा माल्यार्पण कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि कमलेश मोहन ने शील्ड, प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

अध्यक्ष कमलेश मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। यहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में विद्यार्थी विद्यालय की शिक्षा का लाभ उठाकर उच्च मुकाम हासिल करेंगे।

विद्यालय प्रबंधक कृष्ण कुमार ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को किताब, कॉपी और प्रवेश शुल्क फ्री रहेगी ।

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, प्रभु सिंह कुशवाहा, कमल कुमार कानू, राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, अनिल कुमार हवाई, विंध्यवासिनी प्रसाद, जगत नारायण यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7