हजीरा क्षेत्र में हुए भोला सिकरवार हत्याकांड में शामिल 10 हजार के इनामी आरोपी शिवा को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*हजीरा क्षेत्र में हुए भोला सिकरवार हत्याकांड में शामिल 10 हजार के इनामी आरोपी शिवा को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

ग्वालियर। दिनांक 13.04.2026 –

*घटना का संक्षिप्त विवरणः*- फरियादी हेमू उर्फ हेमंत सिकरवार निवासी लाइन नंबर-2 बिरलानगर हजीरा द्वारा रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 02.06.2025 को रात्रि को मेरे छोटे भाई भोला उर्फ हेमराज सिकरवार को बंटी उर्फ अजय भदौरिया ने पेट में गोली मारी थी, एवं भाई के दोस्त पवन उर्फ कल्लू नाई और मैरे व मेरे भाइयों के ऊपर शिवा राजावत, रानू राजावत, श्याम सिंह भदौरिया, लाला करिया, पुष्पेन्द्र उर्फ पुस्सू भदौरिया ने जान से मारने की नियत से 10-12 राउण्ड फायर किये थे, जिसमें इलाज के दौरान मेरे भाई भोला उर्फ हेमराज को गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। फरियादी की रिपोर्ट थाना हजीरा पर अपराध क्र. 219/2025 धारा 103(2),109 बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

 

उक्त प्रकरण में वांछित फरार 10 हजार का इनामी आरोपी शिवा उर्फ ब्रजेश सिंह राजावत की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अति० पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) एवं अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(रापुसे) को थाना हजीरा पुलिस एवं क्राईम ब्रांच ग्वालियर की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा पुलिस की संयुक्त टीम को उक्त प्रकरण के फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

 

दौराने विवेचना दौराने विवेचना आज दिनांक 13.04.2026 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना हजीरा के अपराध क्र. 219/25 धारा 103(2),109 बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट इजाफा 61(2),249,253 बीएनएस में फरार 10 हजर का इनामी आरोपी शिवा उर्फ ब्रजेश सिंह राजावत अपनी ससुराल बड़ी अकबई पिछोर में छिपा हुआ है। उक्त सूचना पर थाना हजीरा एवं क्राईम ब्रांच की टीम तत्काल बड़ी अकबई पिछोर पहुंचे और वहां पर फरारी ईनामी आरोपी की तलाश की गई और पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी की सुसराल पहुंची, आरोपी के ससुर बलवीर तोमर से दामाद शिवा राजावत के बारे मे पूछताछ की गई तो बताया कि घर पर नही है।

 

लेकिन मुखबिर द्वारा बताया गया कि रात्रि में यहीं देखा गया था, उसके बाद पुलिस टीम वहां से हट गई और गाड़ी को छिपाकर खड़ा कर मंदिर के पास से छिपकर देखा तो गांव तरफ से एक व्यक्ति आता दिखा जो कद काठी से आरोपी शिवा जैसा लग रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शिवा उर्फ ब्रजेश सिंह राजावत पुत्र स्व. रविन्द्र सिहं राजावत उम्र 35 साल निवासी न्यू कांलोनी नं. 01 म.न. 77 हजीरा ग्वालियर का होना बताया। इनामी आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उक्त प्रकरण में सभी आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

*गिरफ्तार इनामी आरोपी* :- शिवा उर्फ ब्रजेश सिंह राजावत पुत्र स्व. रविन्द्र सिंह राजावत उम्र 35 साल निवासी न्यू कॉलोनी नं. 01 म.न. 77 हजीरा जिला ग्वालियर

 

*सराहनीय भूमिकाः*- थाना प्रभारी हजीरा निरी0 जितेन्द्र सिंह तोमर, थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा, थाना हजीरा टीम- उनि राजकुमार राजावत, प्रआर. धर्मेन्द्र तोमर, आर.योगेन्द्र, आर.ध्रुव, आर.राजू मोगिया, आर.प्रमोद शर्मा, म.आर. रेनू सेनवार एवं चालक प्रआर.बृजेश तोमर क्राईम ब्रांच टीम- उनि. शुभम परिहार, आर. रणवीर शर्मा, आर.सुमित शर्मा, आर.सत्यम शर्मा, आर.अभिषेक शर्मा, थाना महाराजपुरा से आर. आनंद यादव की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes