विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 15 अप्रैल को खंडवा जिला प्रवास पर*।

*विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 15 अप्रैल को खंडवा जिला प्रवास पर*

मुकेश शुक्ला आज तक 24-7

 

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर आगामी 15 अप्रैल को खंडवा आएंगे, तथा जिले के नेतनगांव एवं ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर खंडवा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर 14 अप्रैल को रात्रि 8 बजे गोवा एक्सप्रेस से ग्वालियर से प्रस्थान कर, 15 अप्रैल को सुबह 7 बजे खंडवा आएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर खंडवा से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे पुनासा तहसील के ग्राम नेतनगांव पहुंचेंगे और वहां खंडवा के पूर्व सांसद स्व.श्री नंदकुमार सिंह चौहान की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विधान सभा अध्यक्ष श्री तोमर दोपहर 13.30 बजे ग्राम नेतनगाँव से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे ओंकारेश्वर पहुंच कर भगवान श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूजन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर दोपहर 3.30 बजे ओंकारेश्वर से प्रस्थान कर शाम 5 बजे खंडवा सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा रात्रि 7 बजे कर्नाटक एक्सप्रेस से खंडवा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes