महिदपुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ा खजुरिया पर डिलीवरी प्वाइंट शुरू कर दिया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक प्रसव की सुविधा अपने नजदीक ही उपलब्ध होगी
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया, मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य केंद्र पहुंच मार्ग के शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए।
केंद्र पर उपलब्ध सुविधाएं:
• सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच
• निःशुल्क दवा वितरण
• टीकाकरण
• अब डिलीवरी प्वाइंट भी शुरू
जन स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए सराहनीय प्रयास।



