लोकेशन – रतलाम
संवाददाता – नरेन्द्र अग्रवाल
मो :; +91-80857-00000
चलते पिकअप वाहन में लगी आग, इंदौर से अजमेर जा रहा था, जावरा-उज्जैन हाईवे हुआ हादसा,
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा-उज्जैन हाईवे पर रेवास फंटे के समीप मंगलवार दोपहर एक चलते पिकअप वाहन में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और वाहन से आग की ऊंची व तेज लपटे और काला धुआं निकलने लगी तथा क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया। वाहन में अंडों के खाली ट्रे भरे हुए थे। सूचना मिलने पर जावरा नगर पालिका से फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल लेकर मौके पर पहुंचे तथा करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वाहन में रखे ट्रे पूरे जल चुके थे तथा वाहन भी बुरी तरह जल गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर पिकअप वाहन (आरजे-01-6060) का चालक केसर सिंह पिता शीतल सिंह निवासी ग्राम गौडियावास थाना गेगल जिला अजमेर वाहन में बड़ी संख्या में अंडों के खाली भरकर अजमेर जा रहा था। दोपहर तीन से चार बजे के बीच वह उज्जैन होकर जावरा-उज्जैन हाईवे पर रतलाम जिले के रेवास फंटे के पास होकर गुजर रहा था, तभी वाहन के अगले हिस्से में बोनट के अंदर आग लग गई और धुआं व चिंगारी निकलने लगी। केसर सिंह ने तत्काल वाहन को सड़के किनारे खड़ा किया और वाहन से उतर कर दूर जा भागा। इसके बाद वाहन से आग की तेज लपटे व धुआं ही धुआं निकलने लगा। तेज हवा चलने के कारण आग ज्यादा बढ़ गई। इसी बीच आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। जावरा नगर पालिका के फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल लेकर मौके पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वाहन बुरी तरह जल चुका था और उसमें रखे अंडों के ट्रे भी जल गए। वाहन चालक केसर सिंह ने पुलिस व ग्रामीणों को बताया कि वह इंदौर से वाहन में अंडों के खाली ट्रे लेकर अजमेर जा रहा था, तभी रास्ते में वाहन के अगले हिस्से में आग लग गई। जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल लेकर मौके पर पहुंचे तथा आग बुझा दी गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।



