*सांदीपनि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वाह का बोर्ड परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा*
मुकेश शुक्ला
आज तक 24 इन 7 *खरगोन जिले के बड़वाह शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय का परिणाम श्रेष्ठ रहा का
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा 15 अप्रैल को घोषित परीक्षा परिणाम में शासकीय सांदीपनि कन्या उमावि बड़वाह की छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया ।
संस्था का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.5 प्रतिशत रहा वही कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 87.4 प्रतिशत रहा।
कक्षा 10वीं में कुल दर्ज 184 छात्राओं में से 139 उत्तीर्ण रहीं , जिसमें प्रथम श्रेणी में 109 , द्वितीय श्रेणी में 30 छात्राएं उत्तीर्ण रहीं।
संस्था में कक्षा 10वीं में पांच छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए ।
कु. ज्योति पिता दशरथ राठौड़ ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गणित में शत प्रतिशत अंक हासिल किए।
कु. रक्षिता पिता अभिषेक सोलंकी 94.2 %
कु. दिव्या पिता संतोष मालाकार 94%
कु.महिमा पिता दिनेश पांडे 93.8%
कु. कविता पिता देवा मेराणा ने 90.8% अंक प्राप्त किए।
इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में कुल दर्ज 238 में से 207 छात्राएं उत्तीर्ण रही, जिसमें प्रथम श्रेणी में 176 , द्वितीय श्रेणी में 31 छात्राएं उत्तीर्ण रही।
कु.जागृति पिता खुमानसिंह मंडलोई ने साइंस संकाय में 91.6% एवं कु. लक्ष्मी पिता रंगलाल ने साइंस संकाय में 90.2% अंक हासिल किए।
संस्था प्राचार्य श्रीमती हंसा कानूड़े एवं उप प्राचार्य निर्मलकुमार चौधरी ने बताया कि इस वर्ष 1 छात्रा स्कूटी में था 34 छात्राओं ने लैपटॉप की योजना में पात्रता हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि सांदीपनि विद्यालय की छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक , विज्ञान , आईटी प्रोजेक्ट , अनुशासन जैसी गतिविधियों में भी अपना विशेष स्थान रखती है।
इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य श्रीमती हंसा कानूड़े , उप प्राचार्य निर्मलकुमार चौधरी , विशालसिंह चौहान , अनूप अत्रे , डी.एस. चौहान , सुनीता परमार , नवीनकुमार मिश्रा , जे.सी. सांवले , प्रेमसिंह सिंगारे , जितेंद्रकुमार चौरे , सीमा भार्गव , बलिराम पटेल , राधिका बिरला , माधुरी उपाध्याय ,रवि पगारे ,अभिषेक शर्मा , प्रियदर्शिनी पटोदा , सतविंदर सिंह भाटिया , नागभूषण शर्मा ,राकेश शर्मा , प्रतापसिंह ठाकुर , सोनू वर्मा , अनिता विजयवर्गीय , सुनीता कानूड़े , शीतल सोहनी , ऋतुश्री पंवार , आराधना राठौर , अंकित बर्वे , सत्यम गीते , निधि गुप्ता एवं समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की*।




