पुलिस ने टेकनपुर क्षेत्र से लगभग साढे़ नौ किलो गांजा जप्त कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार*

*पुलिस ने टेकनपुर क्षेत्र से लगभग साढे़ नौ किलो गांजा जप्त कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार

 

*आरोपी से 09 किलो 580 ग्राम गांजा मय थैले एवं बोरी के बजन सहित कीमती लगभग 01 लाख रूपये का जप्त किया।*

 

ग्वालियर। दिनांक 16.04.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 15.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को सूचना प्राप्त हुई कि हाट वाली गली टेकनपुर में मोनू झा अपने घर के बाहर एक थैले में अवैध गांजा बेचा रहा है। उक्त सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध))श्रीमती सुमन गुर्जर एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को क्राईम ब्रांच व डबरा पुलिस की टीम बनाकर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में डीएसपी अपराध ग्वालियर श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार व प्रभारी एसडीओपी डबरा श्री शैलेन्द शर्मा के मार्गदर्शन में तथा प्रशिक्षु भापुसे अधिकारी श्री मनोज कुमार(थाना प्रभारी डबरा देहात) के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। प्रशिक्षु भापुसे अधिकारी श्री मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचे, जहां मुखबिर द्वारा बताए हुलिया का एक व्यक्ति घर की सीढ़ियों पर थैले सहित बैठा दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा व नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मोनू झा पुत्र नारायण झा आयु 30 साल नि. हाट वाली गली टेकनपुर, डबरा जिला ग्वालियर का होना बताया।

 

पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिये गये संदेही मोनू झा की तलासी ली गई तो उसके थैले में एक पीले रंग की पॉलीथिन में कागज की पुडियों में, एक काले रंग की पॉलीथिन में पारदर्शी छोटी पॉलीथिन के 12 पैकेट, एक पीले रंग की पॉलीथिन में खुला हरी पत्ती. डण्ठल एवं बीज युक्त मिश्रण गाँजा जैसा अबैध मादक पदार्थ मिला एवं संदेही द्वारा बताई प्लास्टिक की बोरी में ब्राउन कलर की टैपिंग युक्त 07 पैकेट मिले जिनके अन्दर भी हरी पत्ती, डण्ठल एवं बीज युक्त मिश्रण गाँजा जैसा अबैध मादक पदार्थ मिला जो आरोपी द्वारा पूछताछ पर अबैध मादक पदार्थ गाँजा होना बताया। आरोपी से बरामद मादक पदार्थ को इलेक्ट्रोनिक तौल काँटे से तौल करने पर एक पीले रंग की पॉलीथिन में रखी पुड़ियों का बजन 1.5 किलो ग्राम एक पीले रंग की पौलीथिन में रखे खुले गाँजे का बजन 280 ग्राम, काली पौलीथिन में रखी पारदर्शी छोटी पॉलिथिन के पैकेटों के बजन 290 ग्राम उक्त सम्पूर्ण माल का थैले सहित बजन 02 किलो 200 ग्राम एवं एक प्लास्टिक की बोरी में रखे टैपिंग युक्त 07 अवैध मादक पदार्थ गाँजे के पैकेटों का मय बोरी के बजन 07 किलो 380 ग्राम होना पाया।

 

थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 09 किलो 580 ग्राम गांजा मय थैले एवं बोरी के कीमती लगभग 01 लाख रूपये का जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 191/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी से पूछताछ उपरान्त पुलिस द्वारा नारायण झा का नाम उक्त प्रकरण में इजाफा किया जाकर उसकी तलाश की जा रही है।

 

*जप्त मशरूका* :- 09 किलो 580 ग्राम गांजा मय थैले एवं बोरी के बजन सहित कीमती लगभग 01 लाख रूपये का जप्त किया।

 

*सराहनीय भूमिका* :- उक्त कार्यवाही प्रशिक्षु भापुसे अधिकारी श्री मनोज कुमार(थाना प्रभारी डबरा देहात), थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. अमित शर्मा, थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा, क्राईम ब्रांच टीम- उप निरी. शुभम परिहार, आर रणवीर शर्मा, आर सुमित शर्मा, आर. सत्यम शर्मा, आर. अभिषेक शर्मा, आर जयहिंद जादौन थाना डबरा पुलिस टीम- उप निरी. प्रशान्त शर्मा, प्रआर. शिवशान्त पाण्डेय, आर. जयकान्त नामदेव की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in