Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिला शिवपुरी–:पोहरी में गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ

लोकेशन शिवपुरी मध्य प्रदेश…

 

शिवपुरी से मनमोहन सेन की रिपोर्ट

 

 

  1. जिला शिवपुरी–:पोहरी में गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारं

किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा एवं पारदर्शी खरीदी व्यवस्था

 

विपणन सहकारी समिति पोहरी द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ एसडीएम श्री मोतीलाल अहिरवार, नायब तहसीलदार श्री सुनील यादव एवं नापतौल अधिकारी श्री आर.के. चतुर्वेदी द्वारा विधिवत किया गया।

 

निरीक्षण एवं निर्देश

अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—

किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो

खरीदी प्रक्रिया पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से संचालित की जाए

 

प्रमुख संदेश

शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर सुनिश्चित किया जाए

 

उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी

नोडल अधिकारी धर्मेश राठौर, पटवारी मुकेश बघेल, संस्था प्रबंधक शंकरलाल गुप्ता, राहुल तोमर सहित अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

किसान हित में पहल

यह केंद्र किसानों के लिए सुगम, पारदर्शी एवं सुविधाजनक खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7