*बिजली कंपनी के एमडी श्री सिंह ने ओंकारेश्वर में आगामी सिंहस्थ कार्यों किया अवलोकन*
मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 पवित्र ज्योतिर्लिंग अतिथि नगरी ओमकारेश्वर में
आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारी को लेकर जहां सरकार लगातार प्रयास कर रही है तो वहीं विद्युती विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यों की समीक्षा को लेकर लगातार ओंकारेश्वर पहुंच रहे हैं
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने गुरुवार को ओंकारेश्वर का दौरा किया। उन्होंने सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर ओंकारेश्वर में करीब बारह करोड़ की लागत से कराए जा रहे विद्युत संबंधी कार्यो का निरीक्षण किया एवं विस्तार से जानकारी प्राप्त की। सिंहस्थ के लिए मोरटक्का एवं ओंकारेश्वर में सब स्टेशन तैयार किए जा रहे है। वहीं मोरटक्का से ओंकारेश्वर तक नई 33 केवी लाइन स्थापित की गई। 11 केवी, निम्नदाब लाइन, ट्रांसफार्मर फैंसिंग कार्य भी किए जा रहे हैं। श्री सिंह ने पूर्ण हो चुके एवं वर्तमान में जारी कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की, उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य समय पर पूर्ण हो, गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए, ताकि तीर्थ क्षेत्र के मूल निवासियों के साथ ही सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिले। इस अवसर पर मुख्य अभियंता कार्य श्री एसएल करवाड़िया, संय़ुक्त सचिव श्री तरूण उपाध्याय, खडंवा अधीक्षण यंत्री श्री दधीचि रेवड़िया, कार्यपालन यंत्री श्री संजीत कुमार,श्री दिलीप बुके, श्री अजीत बूटवाला , रवि चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



