वामा सारथी अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी लाइन के पर्यवेक्षण में जनपद बस्ती के वामा स्वावलंबन केंद्र के माध्यम से पुलिस परिवार के बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं-*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

*वामा सारथी अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी लाइन के पर्यवेक्षण में जनपद बस्ती के वामा स्वावलंबन केंद्र के माध्यम से पुलिस परिवार के बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं-

उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के तत्वावधान में वामा स्वावलंबन केंद्र ने पुलिस लाइन की रामचन्द्र शुक्ल पुस्ताकलय को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से बुक्स डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस परिवार के बच्चों को उपयोगी पुस्तकें वितरित की गईं। इस डोनेशन ड्राइव में निम्नलिखित प्रकार की पुस्तकें शामिल की गईं:-

1. कहानियों और कविताओं की किताबें

2. NCERT की पुरानी स्कूल बुक्स

3. प्रतियोगी परीक्षाओं (UPP, UPSC, SSC) की तैयारी वाली किताबें

4. धार्मिक और महापुरुषों की जीवनियाँ

कार्यक्रम में वामा सारथी अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी लाइन के पर्यवेक्षण में वामा सारथी प्रभारी उ0नि0 सुभाष प्रजापती द्वारा इस पहल को सफल बनाया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों को पुस्तकें प्रदान की गईं, जिससे उनकी पढ़ाई और ज्ञानवर्धन में सहायता मिलेगी। यह पहल पुलिस परिवार के बच्चों के शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in