लोकायुक्त पुलिस ने शिवपुरी में पदस्थ लिपिक भगवान लाल को 40,000 की रिश्वत लेते पकडा- लोकायुक्त एसपी निरंजन शर्मा।

लोकायुक्त पुलिस ने शिवपुरी में पदस्थ लिपिक भगवान लाल को 40,000 की रिश्वत लेते पकडा- लोकायुक्त एसपी निरंजन शर्मा

अतुल मल्होत्रा।

 

ट्रेप कार्यवाही*
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही

*आवेदक* :- श्री हरिवल्लभ चंदौरिया पुत्र स्व.श्री सीताराम चंदौरिया, व्यवसाय – सहायक राजस्व निरीक्षक, नगर पालिका परिषद शिवपुरी,उम्र 51 वर्ष ,निवासी कमला गंज घोसीपुरा, कोरी मोहल्ला,नट के नीम के पास शिवपुरी मध्य प्रदेश

*आरोपी* :- श्री भगवान लाल करोसिया पिता श्री बाबूलाल करोसिया,उम्र 55 वर्ष,वर्तमान पदस्थापना- लिपिक(प्रभारी स्थापना शाखा )नगर पालिका परिषद,शिवपुरी एवं निवासी हरिजन बस्ती कोतवाली के पीछे शिवपुरी म.प्र.

*रिश्वत राशि- 40000/*
विवरण :- आवेदक श्री हरिवल्लभ चंदौरिया ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 16/04/2026 को आवेदन किया कि आवेदक को निलंबन से बहाली कराने के एवज में 60000/- रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है । आवेदन का सत्यापन कराया गया जो सत्य पाया गया,मांग वार्ता के दौरान 20000/- रु.आरोपी भगवान लाल ने आवेदक से ले लिए तथा शेष बचे 40000/- रुपए दिनांक 18/04/2026 को आवेदक से रिश्वत राशि लेना तय हुआ।आज दिनांक को आरोपी भगवान लाल,स्वयं के घर के पास हरिजन बस्ती कोतवाली के पीछे शिवपुरी में शेष रिश्वत राशि 40000/रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया ।
आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018)के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
*ट्रेपदल* -निरीक्षक बलराम राजावत,(प्रभारीटीम) ,निरीक्षक श्रीमति अंजली शर्मा , निरीक्षक उपेंद्र दुबे प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमन्त शर्मा,जसवंत शर्मा ,मनोज कुशवाहा, बलवीर,आरक्षक गण– ,राजीव तिवारी ,अंकेश शर्मा,रवि सिंह, ।
*संपर्क सूत्र एवं पता -*
कार्यालय पुलिस अधीक्षक,विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त,संभाग ग्वालियर
मोबाइल नंबर – 0751-2457121

regards

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in