कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में अंश नामदेव का शानदार प्रदर्शन, 91.4% अंक हासिल

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में अंश नामदेव का शानदार प्रदर्शन, 91.4% अंक हासि

बरेला/जबलपुर – माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के हाल ही में घोषित परिणाम में बरेला नगर के होनहार छात्र अंश नामदेव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

अंश नामदेव मानकुवॉरी हंसा हायर सेकेण्डरी स्कूल, बरेला के छात्र हैं। उनकी इस सफलता से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अंश, श्री रामकुमार नामदेव एवं श्रीमती लीला नामदेव के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल कर अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम गौरवान्वित किया है।

अंश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वे यह उपलब्धि हासिल कर सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in