Skip to main content

Aaj Tak24x7

खंडवा शहर में पांच दिवसीय ब्रह्मो महा उत्सव का आयोजन आरंभ हुआ भगवान परशुराम जन्म दिवस पर होगा भव्य आयोजन*

*खंडवा शहर में पांच दिवसीय ब्रह्मो महा उत्सव का आयोजन आरंभ हुआ भगवान परशुराम जन्म दिवस पर होगा भव्य आयोजन

मुकेश शुक्ला आज तक 24 x7

 

खंडवा शहर में विप्र समाज के अराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के जन्म महोत्सव को लेकर संपूर्ण ब्राह्मण समाज में भारी उत्साह दिखाई पड़ रहा है खंडवा शहर में सर्व ब्राह्मण समाज विश्व ब्राह्मण संघ परशुराम सेना चाणक्य सेना के तत्वाधान में समस्त विप्र समाज को संगठित करने की दृष्टि से यह आयोजन प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है जिला अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण संघ के श्री महीप राज वेद प्रमिला जोशी सर्व ब्राह्मण जिला अध्यक्ष खंडवा परशुराम सेना के मनोज तिवारी शहर अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज डॉ राकेश शुक्ला एवं प्रचार मंत्री श्री रवि शुक्ला बबलू शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारी ने बतलाया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम में 16 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जी के भजन कीर्तन सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ मंत्र शक्ति हनसमुखी जोशी देव बाला शर्मा उषा तिवारी एवं सुनीता जोशी जी के द्वारा किया जावेगा 17 अप्रैल महिलाओं के द्वारा खेलकूद गायन नृत्य आदि कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला खंडवा में आयोजित होंगे 18 अप्रैल को युवाओं द्वारा जनजाति मोटरसाइकिल रैली बड़ा बम से नगर निगम लाल चौकी परशुराम मंदिर पर जाकर संपन्न होगी तो वही 19 अप्रैल 20 को भगवान श्री परशुराम जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा स्थानीय गवर्नमेंट स्कूल से बड़ा बम चौक तक जावेगी जो शाम 5:00 बजे से आयोजित की जाएगी 20 अप्रैल सोमवार को परशुराम जयंती पर आधारित उद्योग का पूजन अभिषेक भजन हवन एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम परशुराम मंदिर पर आयोजित होगा कार्यक्रम के आयोजन श्री तपन डोंगरे सहसंयोजक विकास विकास सहसंयोजक अनिमेष जोशी ने बतलाया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण समाज सध के श्री योगेंद्र महंत खंडवा जिला सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल खंडवा विधायक का श्रीमती कंचन मुकेश तंवे नगर निगम खंडवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर खंडवा प्रदेश अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण समाज संघ महाराष्ट्र केसरी अनिल सेवदा ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी के श्री महंत मंगल दास महाराज सहित भीमकुंड खंडवा के महंत श्री दुर्गा दास महाराज की विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे पांच दिवसीय आयोजन को लेकर संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7