लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी
ओबरा मेन मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस का अभियान, दुकानदारों को सख्त चेतावन
ओबरा (सोनभद्र)।
ओबरा के मुख्य बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश पर थाना ओबरा पुलिस द्वारा मेन मार्केट में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, साथ ही दुकानदारों और ठेला-खोमचा संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम और छोटी-बड़ी घटनाएं हो रही थीं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया।
ओबरा पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अब ओबरा बाजार को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।



