*तीन घंटे में पुलिस ने सकुशल मुक्त कराया अपहृत युवक को,*
दिनांक 17.04.2026 को डायल 112 पर इवेंट प्राप्त हुआ कि ट्रक चालक विश्वनाथ पिता बाबूलाल यादव निवासी ग्राम सुजा बासोदा थाना पठारी जिला विदिशा को अज्ञात आरोपी सिया घाट के पास से अपहरण कर ले गये हैं, सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोम्या जैन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी को आरोपियों के संबंध में शीघ्र पता करने तथा अपहृत युवक को मुक्त कराने के निर्देश दिये गये, जिसके पालन में अधिकारी द्वेय द्वारा थाना कन्नौद की पुलिस टीम को त्वरित नाकांबंदी तथा कम्यूनिकेशन प्लान के तहत आने-जाने वाले मार्गो पर पतासाजी की कार्ययोजना पर कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया, तद्परांत पुलिस टीम कन्नौद द्वारा अल्प समय में यहां पता कर लिया गया कि वाहन चालक विश्वनाथ पिता बाबूलाल यादव निवासी ग्राम सुजा बासोदा थाना पठारी जिला विदिशा एवं महाराट्र तरफ से आने वाली पिकअप वाहनों क़े वाहन चालक रेहान व उसके साथियों द्वारा उक्त घटना कारित की है, तथा सीहोर होकर भोपाल की ओर गया है. उपरोक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी सीहोर पुलिस तथा भोपाल पुलिस से संपर्क किया जाकर नाकाबंदी करवाई गई. नाकाबंदी तकनीकी सहायता से पुलिस टीम कन्नौद द्वारा अपहृत युवक को भोपाल स्थित करोद मंडी के पास आरोपियों के साथ घेर लिया गया पुलिस को देखकर आरोपीगण ने भागने का प्रयास किया गया, पंरतु उन्हे पकड लिया गया, अपहृत युवक विश्वनाथ से पूछताछ पर उसने बताया कि सिया घाट पर क्रासिंग के समय वाहन चालक रेहान की पिकअप गाडी से रगड लगने की बात को लेकर रेहान व उसके साथी द्वारा मारपीट कर उसे अपने वाहन में जबरन बैठा लिया गया ओर भोपाल की ओर ले गये थे तथा 25000/- रूपये मांग रहे थे, ओर धमकी दे रहे थे की नही दोगे तो खाई में फेक देगें, पुलिस टीम कन्नौद द्वारा आरोपीगण के विरूध्द अपराध धारा 140(2),115(2),296(b),351(3),3(5) बीएनएम का पंजीबध्द कर आरोपीगण रेहान पिता मसूद पटेल निवासी बुलडाना महाराष्ट्र, अभिजीत पिता विनोद राठौड़ निवासी बुलढाना महाराष्ट्र मुगांत पिता अशोक गवई निवामी बुलड़ाना महाराष्ट्र, मस्तकीम शेख पिता मसूद शेख निवासी बुलडाना महाराष्ट्र, सागर पिता भानुदास निवासी कवहाला जिला बुलडाना महाराष्ट्र को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
उपरोक्त अपहृत युवक को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराने में सउनि गणेश विश्नोई, आर, 879 राजेन्द्रसिंह, सैनिक गोविन्द कर्मा, सायबर सेल प्रआर शिवप्रताप एवं सोनू तथा थाना निसादपुरा भोपाल के आर. राजेन्द्र मीणा का योगदान रहा।



