Skip to main content

Aaj Tak24x7

उज्जैन/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिहस्थ 2028 की तैयारियों का शुभारंभ किया

लोकेशन _उज्जैन

मांगीलाल सोलंकी संवाददाता उज्जैन

उज्जैन/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिहस्थ 2028 की तैयारियों का शुभारंभ किय

परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने आज उज्जैन में 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित हेलीपैड विश्राम गृह का लोकार्पण किया।

इस विश्राम गृह में ऑफिस कक्ष, जनता दर्शन हॉल तथा पायलटों के लिए अलग कक्ष बनाए गए हैं। यह सुविधा सिहस्थ 2028 के दौरान अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई गई है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सिहस्थ 2028 में उज्जैन सनातन धर्म के पूर्ण वैभव के साथ विश्व पटल पर अपनी गरिमा प्रदर्शित करेगा। हमारा प्रयास है कि सभी श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7