Skip to main content

Aaj Tak24x7

नेपाल में जबलपुर की डॉ. अर्चना दुबे का गौरवपूर्ण सम्मान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

नेपाल में जबलपुर की डॉ. अर्चना दुबे का गौरवपूर्ण सम्मान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मा

जबलपुर। नेपाल के प्रतिष्ठित राजर्षि जनक विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान जबलपुर की वरिष्ठ लाइब्रेरियन डॉ. अर्चना दुबे को शिक्षा, शोध तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. दुबे वर्तमान में सेंट अलॉयसियस महाविद्यालय (स्वायत्त), जबलपुर में वरिष्ठ लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा, शोध सेवाओं, शोधार्थियों के मार्गदर्शन तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) आधारित आधुनिक पुस्तकालय सेवाओं के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नवाचारपूर्ण कार्यों एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई। अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत उनके शोधपत्र को “बेस्ट पेपर अवॉर्ड (Best Paper Award)” से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा एवं अकादमिक क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें “गीना देवी नेपाल गौरव सम्मान–2026” तथा “एरुडाइट एजुकेटर अवार्ड–2026” से भी अलंकृत किया गया। ये सम्मान अपराजिता फाउंडेशन, काठमांडू (नेपाल) एवं गुरु विद्यापीठ, रोहतक (हरियाणा) द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किए गए। डॉ. अर्चना दुबे की यह उपलब्धि केवल सेंट अलॉयसियस महाविद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जबलपुर और मध्यप्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी इस सफलता ने प्रदेश के शिक्षा एवं पुस्तकालय विज्ञान क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, सहकर्मियों, विद्यार्थियों, शिक्षाविदों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in