Skip to main content

Aaj Tak24x7

नौडीहा में साइबर ठगों का नया तरीका: आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के फोन से कॉन्फ्रेंस कॉल कर 32,500 रुपये उड़ाए, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर।*

,*नौडीहा में साइबर ठगों का नया तरीका: आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के फोन से कॉन्फ्रेंस कॉल कर 32,500 रुपये उड़ाए, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर।

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।*

*दुद्धी सोनभद्र।* दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने मदद के नाम पर एक परिवार से 32,500 रुपये ठग लिए। ठगी का तरीका इतना शातिर था कि फोन आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के नंबर से आया और बातचीत भी कॉन्फ्रेंस कॉल पर कराई गई। पीड़ित ने मामले की लिखित तहरीर दुद्धी कोतवाली में दी है।

कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, नौडीहा निवासी नितेश कुमार मिश्रा पुत्र दिनेश कुमार ने बताया कि 17 जुलाई 2026 को शाम करीब 4:06 बजे उनके मोबाइल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बीना देवी पत्नी नन्दू प्रसाद, निवासी लीलासी कला का फोन आया। बीना देवी नौडीहा आंगनबाड़ी केन्द्र पर कार्यरत हैं।

शिकायत में नितेश ने बताया कि फोन पर बीना देवी ने कहा कि “मैं आंगनबाड़ी से बोल रही हूं, तेल-दलिया मिलता है। आपकी पत्नी गर्भवती है, इसलिए जिले के डॉक्टर साहब से बात कर लीजिए।” इसके बाद बीना देवी ने अपने ही मोबाइल से कॉन्फ्रेंस कॉल जोड़कर एक व्यक्ति से बात कराई।

कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को जिला कार्यालय से बताया और कहा कि गर्भवती महिला की सहायता के लिए खाते में पैसा भेजा जाना है, इसके लिए बैंक डिटेल्स चाहिए। नितेश ने पहले अपनी पत्नी का बैंक विवरण दिया। जब बताया गया कि उस खाते में पैसे नहीं हैं, तो उसने अपने पिता का बैंक डिटेल्स दे दिया।

आरोप है कि डिटेल्स देते ही पिता के फोन पे नंबर 9621931091 से 32,500 रुपये कट गए। रकम कटने के बाद नितेश तुरंत आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पास पहुंचे। इस पर बीना देवी ने कहा कि “मैं ऑनलाइन कमेंट्री कर रही थी और मेरा लिंक ब्लॉक हो गया।”

पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में मांग की है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर फ्राड की जांच कराई जाए और उनके पिता के खाते से कटी हुई 32,500 रुपये की राशि वापस दिलाई जाए।

फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल नंबर, लेन-देन के विवरण और कॉन्फ्रेंस कॉल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

*पुलिस की सलाह:*

अधिकारीयों ने लोगों से अपील की है कि सरकारी योजना, स्वास्थ्य सहायता या किसी भी सरकारी लाभ के नाम पर फोन पर बैंक डिटेल्स, OTP या UPI पिन साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने पर दें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in