बभनी पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की बाइक के साथ 25 वर्षीय वांछित अभियुक्त धराया*  

*बभनी पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की बाइक के साथ 25 वर्षीय वांछित अभियुक्त धराया*

_एसपी के अभियान में बरामद हुई टीवीएस स्पोर्ट, न्यायालय भेजा गया आरोपी_

 

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

 

*बभनी,सोनभद्र*। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने चोरी के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 28.07.2026 को सुबह करीब 09:10 बजे बिजली पावर हाउस, ग्राम बड़होर के पास से थाना बभनी क्षेत्र के ग्राम सेमरिया निवासी राजपाल सिंह खरवार पुत्र हीरा सिंह खरवार, उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध थाना बभनी में मु.अ.सं. 155/2026, धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज है।

 

गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

1. राजपाल सिंह खरवार पुत्र हीरा सिंह खरवार, निवासी ग्राम सेमरिया, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष।

 

*बरामदगी*

– चोरी की मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट, रजिस्ट्रेशन संख्या UP64BD6098

 

*गिरफ्तारी टीम*

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में शामिल रहे:

1. प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी

2. उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, थाना बभनी

3. मुख्य आरक्षी राम आशीष यादव, थाना बभनी

4. मुख्य आरक्षी मनोज कुमार गौतम, थाना बभनी

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes