उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निगम आयुक्त के निर्दे
ग्वालियर, 27 जुलाई 2026
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अध्याय-21 के प्रावधानों के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर नागरिकों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु नगर निगम ग्वालियर के आयुक्त द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल के पत्र दिनांक 30 जून 2026 तथा जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, ग्वालियर के आदेश के क्रम में जारी निर्देशों में कहा गया है कि वर्ष 2027 तक प्रदेश को पूर्ण साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में असाक्षर व्यक्तियों की पहचान कर उनका NILP-MP पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ क्षेत्रों में कार्य के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं तथा अपने अधीनस्थ स्टाफ के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले वार्डों में साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें तथा पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें।
निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित पूर्ण साक्षरता के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सके।



