*महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में ‘रस संगमम्’ की शुरुआत…
*हर मंगलवार-शुक्रवार मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसादम्….
उज्जैन/एक भारत, अनेक परंपराएँ” की भावना को साकार करने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मंगलवार को ‘रस संगमम्’ पहल का शुभारंभ किया।आज दोपहर निःशुल्क अन्नक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को दक्षिण भारतीय पारंपरिक प्रसादम् वितरित किया गया। अब यह व्यवस्था प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जारी रहेगी।मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य भारत की विविध पाक और सांस्कृतिक परंपराओं को एक सूत्र में पिरोना है। प्रसाद के माध्यम से “विविधता में एकता” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया जाएगा।
*क्या मिलेगा प्रसाद में….*
प्रत्येक *मंगलवार* को श्रद्धालुओं को सांभर, इडली/वड़ा, स्टीम चावल, मौसमी सब्जी और पोंगल का प्रसाद मिलेगा।प्रत्येक *शुक्रवार* को पुलिहोरा, पायसम, रसम, मौसमी सब्जी और स्टीम चावल वितरित किया जाएगा।श्री कौशिक ने कहा कि यह पहल केवल प्रसाद वितरण नहीं है, बल्कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति की विविधता का आत्मीय अनुभव कराने और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का प्रयास है।


