Skip to main content

Aaj Tak24x7

गौ आधारित कृषि प्रणाली पर किसानों को दी आधुनिक तकनीकों की जानकारी

गौ आधारित कृषि प्रणाली पर किसानों को दी आधुनिक तकनीकों की जानकार

खुर्जा। स्लीपवेल फाउंडेशन कौशल विकास केंद्र, ग्राम मीरपुर, खुर्जा, बुलंदशहर में शनिवार को “गौ आधारित समेकित बागवानी और कृषि प्रणाली” विषय पर एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में खुर्जा, अरनिया और चंडौस ब्लॉक क्षेत्र के आसपास के 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया।कार्यशाला का आयोजन स्लीपवेल फाउंडेशन कौशल विकास केंद्र, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा, नई दिल्ली तथा ग्राम विकास गतिविधि, ब्रज प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में IARI के वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन, कृषि एवं पशु अपशिष्ट के उचित उपयोग तथा वर्मी कंपोस्ट तकनीक की जानकारी दी।

वैज्ञानिकों ने किसानों को भूमि, मौसम और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार फसलों का चयन करने तथा कम लागत में बेहतर उत्पादन और आमदनी बढ़ाने के उपाय बताए। किसानों ने भी अपनी फसलों से जुड़ी समस्याओं पर विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर समाधान प्राप्त किए।कार्यशाला में IARI नई दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. सिंघु, डॉ. बी.एस. तोमर और डॉ. (सुश्री) शिवानी ठाकुर ने किसानों को संबोधित किया। इसके साथ ही बुलंदशहर के जिला उद्यान अधिकारी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्लीपवेल फाउंडेशन की प्रबंध न्यासी श्रीमती नमिता गौतम ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ अपने बच्चों को कौशल विकास से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।कार्यक्रम के अंत में स्लीपवेल फाउंडेशन के सीएसआर प्रमुख विजय कुमार पांडेय एवं राकेश कुमार सिंह ने उपस्थित किसानों, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का आभार जताया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि एवं पशु अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, आधुनिक कृषि तकनीकों और अतिरिक्त आय के अवसरों से जोड़ना रहा।

दिलदार खान की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in