Skip to main content

Aaj Tak24x7

सर्वर की समस्या से हितग्राही परेशान न हो, पात्र परिवारों को मिलेगा एकमुश्त राशन

पिछोर से विशेष संवाददाता मनमोहन सेन की रिपोर्ट

सर्वर की समस्या से हितग्राही परेशान न हो, पात्र परिवारों को मिलेगा एकमुश्त राश

अनियमितता करने वाली 22 दुकानों के विक्रेताओं पर कार्रवाई

शिवपुरी-खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले की 687 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से 3,16,649 पात्र परिवारों को माह अगस्त एवं सितंबर 2026 का गेहूं व चावल एकमुश्त वितरित कराया जा रहा है।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।सर्वर या बायोमीट्रिक सत्यापन की तकनीकी समस्याओं के बावजूद सभी पात्र हितग्राहियों को राशन का वितरण नियमानुसार सुनिश्चित कराया जाएगा। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के परिपालन में शिवपुरी जिले में राशन वितरण में अनियमितता बरतने वाली 22 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि विगत एक माह के दौरान की गई जांच के आधार पर अनियमितता करने वाले 22 दुकानों के विक्रेताओं के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इनमें खरईडाबर, सड़ककरई, झिरी, महोबाडामरोन, बरेला, बक्सनपुर, भोडन, खनियाधाना (वार्ड 1 से 10), बनगवां, झूलना, दीगोध, चंदोरिया, लालपुर, देहरदासड़क, पनवारी, बामोरखुर्द, मांगरोल, आकोदा, रिजोदा, शिवपुरी नगर (वार्ड 14), गोपालपुर एवं कपराना की दुकानें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त खरैह, डेहरवारा, श्रीपुर चक्क तथा खिरिया दुकानों में शिकायतों की जांच के उपरांत दोषी विक्रेताओं को पद से पृथक कर संबंधित पुलिस थाने में धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कराया गया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पीओएस मशीन पुरानी होने तथा बायोमीट्रिक पहचान आधारित प्रणाली के कारण पर्ची से राशन वितरण में आंशिक विलंब हुआ है, जिसे निरंतर सुधारा जा रहा है। यदि कोई उपभोक्ता पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाता है तो संबंधित दुकान से राशन प्राप्त करने की जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी। शासन की नीति के अनुसार गत माह का राशन वर्तमान माह में प्राप्त करने की सुविधा पीओएस मशीन में उपलब्ध नहीं है।

जिला आपूर्ति अधिकारी नेे जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में आकर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या भ्रम में शामिल न हों। राशन वितरण से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए उपभोक्ता सर्वप्रथम संबंधित संस्था प्रबंधक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी या अनुविभागीय अधिकारी से संपर्क करें। यदि वहां समस्या का समाधान नहीं होता है, तो जिला कार्यालय में संपर्क स्थापित करें

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in