Skip to main content

Aaj Tak24x7

550 किमी की कठिन पदयात्रा: सुरसुरा राजस्थान से दिलावरा तक नंगे पाँव लाए तेजाजी की अखंड ज्योत*

*550 किमी की कठिन पदयात्रा: सुरसुरा राजस्थान से दिलावरा तक नंगे पाँव लाए तेजाजी की अखंड ज्योत*

*दिलावरा, धार (म.प्र.)।* श्रद्धा और आस्था की मिसाल पेश करते हुए ग्राम दिलावरा, जिला धार के 22 श्रद्धालुओं का जत्था राजस्थान के प्रसिद्ध सुरसुरा धाम से भगवान श्री तेजाजी महाराज की अखंड ज्योत (प्रज्वलित अग्नि) लेकर गाँव पहुँचा।

यह यात्रा अत्यंत कठिन रही। श्रद्धालुओं ने नंगे पैर लगातार 600 किलोमीटर की पैदल यात्रा सिर्फ 8 दिनों में पूरी की। तेजाजी की अखंड ज्योत को पूरे रास्ते हाथ में बिना बुझे संभाले रखा गया।

उल्लेखनीय है कि *सुरसुरा धाम से अखंड ज्योत लाने की यह परंपरा पूरे मध्यप्रदेश में सर्वप्रथम ग्राम दिलावरा के भक्तों द्वारा ही शुरू की गई थी।* इसके बाद आज आस-पास के 50 से अधिक गाँवों द्वारा भी इसी परंपरा का अनुसरण करते हुए तेजाजी की ज्योत लाई जाती है।

यात्रा के दौरान राजस्थान और मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा यात्री दल का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

*अखंड ज्योत लाने वाले भक्तों के नाम इस प्रकार हैं -*

1. सुनील कामदार

2. पवन कुड़ी

3. प्रदीप पादवा

4. अभिषेक भादु

5. सुनील धोलिया

6. कैलाश पटेल

7. राजेश पटेल

8. अजय कामदार

9. विजेंद्र ठाकुर

10. अंकित चोटिया

11. नीलेश राठौड़

12. अमन मेला

13. शिवम कामदार

14. तेजस लांगर

15. लखन खोजा

16. भारत राठौड़

17. अशोक मूंदेल

18. सचिन जानी

19. प्रदीप गोलिया

20. सूरज खोजा

गाँव में पहुँचने पर समस्त ग्रामवासियों ने डीजे, ढोल और आतिशबाजी के साथ ज्योत का स्वागत किया। गाँव के तेजाजी महाराज के मंदिर पर अखंड ज्योत स्थापित की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in