Skip to main content

Aaj Tak24x7

शिक्षक दिवस पर काव्य संध्या का भव्य आयोजन

– तीन कवयित्रियों समेत पांच लोगों को किया जाएगा सम्मानित

– रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में होगा कार्यक्रम

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी, सोनभद्र के तत्वावधान में 5 सितंबर शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया है। इस मौके पर तीन कवयित्रियों समेत पांच लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि 5 सितंबर को शाम 5 बजे शिक्षक दिवस के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में काव्य संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें तीन कवयित्रियों क्रमशः कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय व अनुपम वाणी, शिक्षक एवं कवि अरुण तिवारी के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रमुख रूप से जिन कवियों को आमंत्रित किया गया है उसमें अशोक तिवारी एडवोकेट, राकेश शरण मिश्र एडवोकेट,दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’, सुधाकर पांडेय “स्वदेश प्रेम’, प्रभात सिंह चंदेल, सुशील मिश्रा, दयानंद दयालु, मदन चौबे एडवोकेट एवं धर्मेश चौहान एडवोकेट शामिल हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in