Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर डिस्ट्रिक फुटबॉल एसोसिएशन के वर्ष 2026-30 की कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न*

*ग्वालियर डिस्ट्रिक फुटबॉल एसोसिएशन के वर्ष 2026-30 की कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न*

*ज्योदित्य भईयू भदौरिया अध्यक्ष,विनय कदम सचिव,गजेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष निर्वाचित*

ग्वालियर डिस्ट्रिक फुटबॉल एसोसिएशन की वर्ष 2026-30 की कार्यकारिणी का निर्वाचन,निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट जितेन्द्र शर्मा जी की देखरेख में संपन्न हुआ!ग्वालियर में फुटबॉल खेल के प्रोत्साहन खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ग्वालियर डिस्ट्रिक फुटबॉल एसोसिएशन विगत 16 वर्षों से निरंतर प्रयासरत हैं एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया ने बताया कि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के मार्गदर्शन में ग्वालियर डिस्ट्रिक फुटबॉल एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ हैं जो इस प्रकार हैं :- ज्योदित्य भईयू भदौरिया अध्यक्ष,राजेन्द्र पाल सचिव,राजेंद्र पाल,चन्द्राणी कोटिया उपाध्यक्ष,विनय कदम सचिव,गजेन्द्र तिवारी कोषाध्यक्ष,सदस्य के रूप में प्रदीप सिंह,अंकिता जादौन,उदयसिंह राजावत,नवीन शुक्ला,शुभम यादव,शैलेन्द्र जादौन खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में राहुल यादव को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया हैं एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ.विवेक पांडे जी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उनको आगामी कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित की वही नवनिर्वाचित सचिव ज्योदित्य भईयू भदौरिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि शहर में फुटबॉल का विस्तार/विकास,खिलाड़ियों को जोड़ने के प्रयास किया जाएगा,स्कूल,कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी नवनिर्वाचित सचिव विनय कदम ने फुटबॉल टर्फ टूर्नामेंट्स को बढ़ावा देने एवं फुटसाल खेल को भी शहर में शुरू करने की बात प्रमुखता से रखी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in