Skip to main content

Aaj Tak24x7

नईसरांय में धूमधाम से मनाया भगवान लव-कुश जन्मोत्सव, शोभायात्रा में शामिल हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह*

*नईसरांय में धूमधाम से मनाया भगवान लव-कुश जन्मोत्सव, शोभायात्रा में शामिल हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

नईसरांय, 6 सितंबर।

भगवान श्री लव-कुश जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को अशोकनगर जिले के नईसरांय में कुशवाहा समाज संगठन समिति, नईसरांय द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, डुंगासरा रोड, नईसरांय में किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने भगवान श्री लव-कुश जी का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों एवं समाजजनों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री लव-कुश जी की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में एकता, भाईचारा और सद्भाव निरंतर कायम रहे।

भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के पदाधिकारी, समाजजन, ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित इस कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह कुशवाह, कोषाध्यक्ष श्री अभय सिंह कुशवाह, संरक्षक श्री नारायण सिंह कुशवाह (डुंगासरा), संरक्षक श्री रमाशंकर गुड्डा कुशवाह (नईसरांय), कोषाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह कुशवाह (नईसरांय), सचिव श्री दिवाकर कुशवाह (नईसरांय), सह-सचिव श्री बलवीर सिंह कुशवाह (रायपुर), मीडिया प्रभारी श्री नीलेश कुशवाह सहित कुशवाह समाज के अन्य पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। भगवान श्री लव-कुश जी के प्रति समाजजनों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in