Skip to main content

Aaj Tak24x7

हितग्राही अगर आवास पूर्ण नही करता है तो होगी कार्यवाही और वसूली* 

*हितग्राही अगर आवास पूर्ण नही करता है तो होगी कार्यवाही और वसूली*

***********

*पहली किस्त मिले 45 दिवस बाद भी आवास निर्माण शुरू नहीं किया तो होगी राशि वसूली*

*सेंगांव(निप्र)* अप्रारंभ आवास हितग्राहियों को जनपद और ग्राम पंचायत से नोटिस देने के बाद भी आवास निर्माण शुरू नही करने वाले हितग्राहियों स्वीकृति निरस्त करके वसूली की कार्यवाही की जायेगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पहली किस्त मिलने के 45 दिवस से अधिक होने के बावजूद आवास निर्माण शुरू नहीं करने वाले हितग्राहियों पर अब प्रशासन सख्ती से पेश आएगा।

सेंगांव जनपद पंचायत क्षेत्र में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के 203 हितग्राही ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने प्रथम किश्त प्राप्त करने के 45 दिवस से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है।

ग्राम पंचायतों और जनपद स्तर से ऐसे हितग्राहियों से संपर्क कर दो से तीन बार नोटिस जारी कर निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं करने वालों के खिलाफ जनपद एवं जिला स्तर से जिला प्रशासन को कार्यवाही के लिए अनुशंसा भेजी जाएगी। नियमानुसार शासकीय राशि की वसूली एवं कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अंतिम चेतावनी के बाद भी आवास निर्माण शुरू नहीं होने पर आवास की स्वीकृति निरस्त कर वसूली की कार्यवाही की जायेगी।

*लगातार हो रही आवासों की मॉनीटरिंग*

ब्लॉक कोआर्डिनेटर गणेश कानुगो ने बताया कि जनपद एवं क्लस्टर स्तर पर आवासों की निरंतर मॉनीटरिंग जनपद सीईओ,मेरे और उपयंत्रीयो,एडीईओ द्वारा की जा रही है। पंचायतों में भ्रमण कर हितग्राहियों से संपर्क कर आवास पूर्णता के लिए संवाद कर हितग्राहियों को शीघ्र निर्माण शुरू कर आवास पूर्ण करने की समझाईश दी जा रही है।

इन ग्राम पंचायतो में आवास पूर्णता की प्रगति ख़राब है- आंचलवाडी,बनिहार,चिचगढ़,डालकि,देवली,दोमवाडा,गोलवाड़ी,जोजलवाडी,केलि,खामखेड़ा,लेहकू,महूगांव,पनवाड़ा,शरदपुरा,सांगवी,सतावड,सेंगांव,श्रीखंडी,तलकपुरा,

उपडी

— सुश्री अल्फिया खान, सीईओ, जनपद पंचायत सेंगांव

सेगांव से दीपक गुप्ता

——————————

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in