Skip to main content

Aaj Tak24x7

जामलीधाम स्थित सिद्ध पीठ पंचमुखी बालाजी एवं खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री बाबा रामदेव जी (रुणिजा श्याम) की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय अनुष्ठान रविवार को अपार धर्म-उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

बिस्टान;–

 

जामलीधाम स्थित सिद्ध पीठ पंचमुखी बालाजी एवं खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री बाबा रामदेव जी (रुणिजा श्याम) की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय अनुष्ठान रविवार को अपार धर्म-उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ

अंतिम दिन संपूर्ण परिसर “जय बाबा रामदेव”, “जय श्री श्याम” और “जय श्री बालाजी” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व आनकवाड़ी टांडा से जामलीधाम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। झमाझम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और पैदल यात्रियों का विशाल कारवां भजनों की धुन पर थिरकते हुए धाम तक पहुंचा। रास्ते भर बाबा रामदेव और बाबा श्याम के भजनों से पूरा नगर धर्ममय हो गया।प्रतिष्ठा के तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में विद्वान पंडित राहुल कानूनगो के मार्गदर्शन में मुख्य यजमान कैलाश राठौर दंपत्ति द्वारा समस्त पूजन कार्य विधि-विधान से संपन्न करवाए गए। इसके पश्चात बाबा रामदेव जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कर महाआरती की गई एवं विशाल भंडारे (महाप्रसादी) का वितरण हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। समिति के अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने बताया कि”बाबा की असीम कृपा और आशीर्वाद से ही जामली धाम में सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो रहे हैं। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष यशवंत राठौड़, राजेश मंडलोई, राहुल सोनी, प्रकाश राठौर, पंडित गणेश बिल्लोरे, गणेश सेन, दयाराम चौहान और संजय मराठे सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

*बिस्टान से राजेश नागर की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in