Skip to main content

Aaj Tak24x7

खराब उड़द बीज देने पर कृषि दुकान का लाइसेंस निरस्त, प्रशासन की सख्त कार्रवाई

खराब उड़द बीज देने पर कृषि दुकान का लाइसेंस निरस्त, प्रशासन की सख्त

कार्रवा

 

अशोकनगर। ग्राम सिलवारा कला निवासी किसान आधार सिंह यादव को खराब उड़द बीज दिए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए किसान एग्रो, सेन चौराहा अशोकनगर का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

 

किसान ने दुकान से उड़द का बीज खरीदते समय दुकानदार द्वारा फसल में पीलिया रोग नहीं लगने का दावा किए जाने की बात कही। फसल में पीलिया रोग लगने के बाद किसान ने करीब 15 दिन पूर्व जनसुनवाई में कलेक्टर साकेत मालवीय से शिकायत की थी।

 

कलेक्टर के निर्देश पर गठित टीम ने फसल का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। किसान ने कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन और कलेक्टर का आभार जताया।

 

Aaj Tak 24×7 | जिला ब्यूरो अशोकनगर

सौरभ जैन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7