Skip to main content

Aaj Tak24x7

48 घंटे में हत्या का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

48 घंटे में हत्या का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्ता

अनूपपुर। जैतहरी थाना पुलिस ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के 22 वर्षीय गोवर्धन कोल की सनसनीखेज हत्या का 48 घंटे में खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को गणेश विसर्जन के दौरान गोवर्धन के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। तलाश के दौरान उसका शव सिवनी के जंगल में झाड़ियों के बीच मिला। जांच में हत्या का मामला सामने आने पर सूरज राठौर, राहुल सिंह राठौर, तेजराज राठौर, दिनेश गोड और राहुल राठौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार, वाहन, कपड़े और मृतक का पर्स जब्त किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7