Skip to main content

Aaj Tak24x7

घघरी में दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला को लेकर बैठक, नई समिति गठित, 7 अक्टूबर से होगा मंचन शुरू*

*हेडिंग

: घघरी में दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला को लेकर बैठक, नई समिति गठित, 7 अक्टूबर से होगा मंचन शुरू*

 

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

 

*घघरी (सोनभद्र), 27 सितंबर।* घघरी ग्राम पंचायत के बाजार में रविवार को वर्षों से चली आ रही धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के तहत मां दुर्गा पूजा और श्री आदर्श रामलीला मंचन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान ग्राम प्रधान (प्रशासक) कृष्णानंद सोनी ने की, जबकि नेतृत्व अशोक सिंह खरवार ने किया।

 

बैठक में सर्वसम्मति से श्री आदर्श रामलीला समिति घघरी-2026 का गठन किया गया। प्रदीप कुमार पटेल को अध्यक्ष, अशोक कुमार खरवार को कोषाध्यक्ष, लालती देवी प्रजापति को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार प्रजापति को उप-कोषाध्यक्ष, संजय कुमार सोनी को महामंत्री, रामेश्वर प्रसाद शर्मा को संरक्षक और उमा प्रसाद गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न कार्यकारी पदों पर सदस्यों का चयन किया गया।

 

*तय हुआ कार्यक्रम -* बैठक में तय किया गया कि 7 अक्टूबर, बुधवार को श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। 11 अक्टूबर, रविवार की शाम कलश यात्रा और मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना होगी। 19 अक्टूबर, सोमवार को नवमी पर कन्या पूजन, 20 अक्टूबर, मंगलवार को विजयादशमी पर भव्य मेले का आयोजन और 21 अक्टूबर, बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ विशाल भंडारा होगा।

 

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष आयोजन को पिछले वर्षों से अधिक भव्य और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि घघरी सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ा जा सके।

 

बैठक में युवाओं सहित सभी वर्गों की सहभागिता पर जोर दिया गया और लोगों से आर्थिक एवं अन्य सहयोग की अपील की गई। इस दौरान विनय गुप्ता, हंसराज, राजेश गुप्ता, काशीराम गुप्ता, रामसुंदर खरवार, अयोध्या प्रसाद, कमलेश गुप्ता, रामभजन, सोहर सिंह, भगवान दास, राजेंद्र, विजय पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7