Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिवनी में दुर्गा पूजा उत्सव समिति की सराहनीय पहल, रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान

सिवनी में दुर्गा पूजा उत्सव समिति की सराहनीय पहल, रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदा

सिवनी (मध्य प्रदेश)। सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को साकार करते हुए श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति, छिंदवाड़ा रोड, गंगानगर सिवनी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 51 यूनिट रक्तदान किया।

इस आयोजन के माध्यम से समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया। रक्तदान को महादान माना जाता है, क्योंकि जरूरत के समय किसी जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

समिति द्वारा आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते हैं।

मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति के सभी सदस्यों एवं रक्तदाताओं को बहुत-बहुत साधुवाद एवं शुभकामनाएं।

जिला संवाददाता-शुभम सनोडिया सिवनी म प्र

aajtak24x7
Author: aajtak24x7