Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस लाइन ग्वालियर में विजयादशमी के अवसर पर हुआ शस्त्र पूजन* 

*पुलिस लाइन ग्वालियर में विजयादशमी के अवसर पर हुआ शस्त्र पूजन*

*वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दशहरे पर किया शस्त्र-पूजन*

 

🔴 *माननीय विधानसभा अघ्यक्ष तथा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी।*

 

ग्वालियर। 20.10.2026। विजयादशमी के अवसर पर होने वाली परंपरागत शस्त्र पूजन में पुलिस लाइन ग्वालियर में आज दिनांक 20.10.2026 को माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री, कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे), एसपी लोकायुक्त श्री निरंजन शर्मा तथा जिले के अति0 पुलिस अधीक्षक श्री जयराज कुबेर तथा पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी विजयादशमी के अवसर पर आयोजित शस्त्र-पूजन में शामिल हुए और वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्रों की पूजा की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी और दशहरे के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

 

ग्वालियर पुलिस लाइन में बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजयादशमी पर आयोजित हुए कार्यक्रम में परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्रों की पूजा की गई। पुलिस लाइन ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान से हवन पूजन किया गया और इसके बाद प्रतीकात्मक रूप से कुम्हड़े की बलि दी गई। तदुउपरान्त पुलिस अधिकारियों ने शासकीय वाहनों का भी पूजन किया और उनके द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को दशहरे की शुभकमनाएं दी।

 

शस्त्र पूजन शक्ति के साथ कर्तव्य और जनसेवा का प्रतीक- भारतीय सनातन संस्कृति में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। पुलिस बल के लिए यह परंपरा अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, अन्याय के विरुद्ध कार्रवाई, निर्बलों की रक्षा तथा समाज में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प को भी अभिव्यक्त करती है। विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर विजय का संदेश देते हुए सभी को न्याय, सदाचार और जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

 

पुलिस लाइन ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह सिकरवार, सूबेदार अनुपम भदौरिया, प्रेमसिंह राठौर तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले के समस्त थानों में भी आज विजयादशमी के अवसर पर शस्त्रों तथा वाहनों का पूजन किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7