Aaj Tak24x7

सिहोरा के टिकरिया में कोदो, कुटकी की फसल का कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण.

जबलपुर, 16 सितम्बर, 2024
जिले में श्रीअन्न के उत्पादन को बढ़ावा देने उपसंचालक कृषि डॉ एस के निगम एवं
अनुविभागीय कृषि अधिकारी मनीषा पटेल ने आज सिहोरा विकासखंड के ग्राम टिकरिया में कृषक शैलेश
पटेल के खेत में लगाई गई कोदो, कुटकी एवं रागी की फसल का निरीक्षण किया। कृषक शैलेष पटेल को
कुटकी का बीज खाद्य एवं पोषक सुरक्षा मिशन के अंतर्गत प्रदान किया गया था।

निरीक्षण के दौरान कृषि अधिकारियों ने बताया कि रागी में कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है।
रागी बच्चों एवं बड़ों के लिये उत्तम आहार हो सकता है। वहीं कोदो एवं कुटकी फाइबर, आयरन,
एंटीऑक्सीडेंट जैसे खनिजों से भरपूर होतें हैं, जो मधुमेह नियंत्रण के लिए लाभकारी है। यह रासायनिक
उर्वरक और कीटनाशक के प्रभावों से भी मुक्त है। कोदो-कुटकी हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए
रामबाण है। इसमें चावल के मुकाबले कैल्शियम भी 12 प्रतिशत अधिक होता है।
उप संचालक कृषि डॉ निगम के मुताबिक कुटकी में मैग्नीशियम होता है, जो हृदय के स्वास्थ्य के
लिए अच्छा होता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोकता है। कोदो में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और
फाइबर भरपूर मात्रा में होता है यह पाचन के लिए फायदेमंद है। निरीक्षण के दौरान मौजूद किसानों से डॉ
निगम ने पाटन तहसील के ग्राम कुकरभुका के प्रगतिशील कृषक श्री रामनरेश पटेल द्वारा लगाई गई
कोदो फसल का अवलोकन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर दिलीप पटेल जनपद उपाध्यक्ष सिहोरा,
कृषक जयराम केवट, बलराम पटेल, सुखदेव पटेल, अशोक दाहिया एवं रोहित दाहिया भी मौजूद थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes