अमरोहा. ब्रेकिंग न्यूज़…..बीमार गाय को बेहतर इलाज के लिए गौशाला भिजवाने व सहकारी समितियों पर समान मात्रा में मांग के हिसाब से एन पी के खाद की आपूर्ति किए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।

जनपद अमरोहा. ब्रेकिंग न्यूज़…..बीमार गाय को बेहतर इलाज के लिए गौशाला भिजवाने व सहकारी समितियों पर समान मात्रा में मांग के हिसाब से एन पी के खाद की आपूर्ति किए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

       इस अवसर पर उपस्थित संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि तहसील हसनपुर व विकास खंड गंगेश्वरी के ग्राम पिपलोती खुर्द में पिछले कई दिनों से दो निराश्रित गाएं बीमार अवस्था में पड़ी थीं जिसके इलाज हेतु पशु चिकित्सक हसनपुर और उपजिलाधिकारी हसनपुर को वॉट्सएप के माध्यम से सूचना दी थी कहा गया था कि समय पर इलाज न होने की अवस्था में मृत्यु भी हो सकती है। सूचना के बाद भी कोई सरकारी चिकित्सक इलाज हेतु गांव में नहीं पहुंचा और अगले दिन एक गाय की मौत हो गई। आज मामला राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचा संगठन का प्रतिनिधि मंडल आज उपजिलाधिकारी हसनपुर कार्यालय पर पहुंचा और बीमार गाय को बेहतर इलाज हेतु गौशाला भिजवाने की मांग व सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग द्वारा मनमाने तरीके से असमान मात्रा में एन पी के खाद की आपूर्ति किए जाने के विरुद्ध प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी जारी की गई कि मांग के हिसाब से सभी समितियों पर समान मात्रा में जहां आवश्यकता एन पी के की है वहां एन पी के और जहां डी ए पी की मांग है वहां डी ए पी के साथ आवश्यकता के हिसाब से गेहूं बीज उपलब्ध न कराने की स्थिति में क्षेत्र के किसानो के साथ हसनपुर स्थित सहकारिता विभाग के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

    इस अवसर पर संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा, मोनू अग्रवाल, सुशील भगत जी, अशोक शर्मा, महिपाल सिंह, राजू चौहान , सुनील कुमार, इंद्रेश कुमार आदि उपस्थित रहे।…..संवाददाता……मुशीर खान. उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in