पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-*      

*पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-*

 

*आवेदक*

 

श्री चंद्रभान सिंह गुर्जर पुत्र श्री धनीराम गुर्जर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम टीकरी थाना रिठौरा कलां जिला मुरैना।

 

*आरोपी*-उमाशंकर आदिवासी पटवारी हलका 11 तहसील भितरवार जिला ग्वालियर।

 

*डिमांड की गईरिश्वत राशि* 90000 रु

*बरामद की गई रिश्वत राशि* 25000 रू

 

 

 

*विवरण-* आरोपी पटवारी ने आवेदक से ग्राम खडीचा में स्थित उसकी माँ के नाम की 18 बीघा 13 विस्वा कृषि भूमि का ऑनलाइन नामांतरण करवाने के एवज में 5000 रु प्रति बीघा के हिसाब से कुल 90000 रु रिस्वत की मांग की। आवेदक के निवेदन करने पर आरोपी ने कम करके 30000 रु की मांग की जो बातचीत करने पर और कम करके अंततः25000 रु लेने पर सहमत हुआ।इस संबंध में आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को शिकायत की गई ।पुलिस अधीक्षक के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाकर टीम गठित की गई ।ट्रैप दल के द्वारा आज दिनांक 25/11/24 को आरोपी उमाशंकर आदिवासी को तहसील भितरवार के पीछे गुरुद्वारे के पीछे दुकान में बने अपने निजी कार्यालय में आवेदक से 25000 रू रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा-7, के अन्तर्गत कार्यवाही जारी है।

 

*ट्रेप दल सदस्य-*

 

निरीक्षक कवींद्र सिंह चौहान,ब्रजमोहन सिंह नरवरिया,अंजलि शर्मा, देवेंद्र पवैया,हेमंत शर्मा,इकबाल खान आदि 15 सदस्यीय दल सम्मिलित रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in