महापौर डॉ. सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक, लिए गए अनेक निर्ण
ग्वालियर दिनांक 25 नवम्बर 2024 – मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर डॉ.शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री अवधेश कौरव, श्री विनोद माठू यादव, श्री शकील मंसूरी, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती उपासना यादव, श्री नाथूराम ठेकेदार नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव, अपर आयुक्त श्री विजय राज, श्री मुनीश सिंह सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त श्री अनिल दुबे सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बाल भवन स्थित टीएलसी में आयोजित बैठक में राज्य शासन के कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों को दिनांक 01.01.2024 से (सातवें वेतनमान पर) महंगाई भत्ता में वृद्धि किये जाने के सम्बन्ध में प्राप्त निगमायुक्त का प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों को दिनांक 01.01.2024 से (छठवें वेतनमान पर) महंगाई भत्ता में वृद्धि किये जाने के सम्बन्ध में प्राप्त निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही मध्य प्रदेश राज्य के पेंशनरों को पेंशन पर महंगाई राहत स्वीकृत किये जाने के सम्बन्ध में प्राप्त निगमायुक्त के प्रतिवेदन चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके साथ ही आउटसोर्स मैन पावर उपलब्ध कराये जाने वाली एजेन्सी राज सिक्योरिटी फोर्स, भोपाल की 2 बिडकी दिनांक 01.11.2024 से आगामी 04 माह या नवीन निविदा स्वीकृत होने तक (जो भी पहले हो) की अवधि वृद्धि के साथ-साथ उस पर होने वाले व्यय की स्वीकृति के संबंध में प्राप्त निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत अनुशंसा के साथ परिषद की ओर अग्रेसित। साथ ही आउटसोर्स अकुशल सफाई श्रमिक उपलब्ध कराये जाने वाली एजेंसी सेंगर सिक्योरिटी प्राईवेट लिमिटेड, ग्वालियर की दिनांक 30.09.2024 से आगामी 03 माह या नवीन निविदा स्वीकृत होने तक (जो भी पहले हो) की अवधि वृद्धि के साथ-साथ उस पर होने वाले व्यय की स्वीकृति के संबंध मंे प्राप्त निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत 28 फरवरी 2025 या निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन में वितरित की गई खेल सामग्री तथा नकद राशि आदि की स्वीकृति के संबंध में निगमायुक्त के प्राप्त प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही शहर विकास से संबंधित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।
सूचना क्र./1597/



