कचरा सड़क पर डालकर आग लगाने पर मैरिज गार्डन सील
ग्वालियर दिनांक 25 नवम्बर 2024 – मैरिज गार्डन द्वारा मार्ग पर कचरा डालकर में आग लगाकर जलाने और प्रदूषण करने के कारण बृज वाटिका (धर्मवीर ऊॅ सांई वाटिका) पिंटो पार्क को सील किया गया।
स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार प्रदूषण फैलाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज पिंटो पार्क क्षेत्र में बृज वाटिका द्वारा मार्ग पर गंदगी में आग लगाकर कचरा जलाने पर प्रदूषण करने के कारण सील करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी श्री शैलेंद्र चौहान, क्षेत्राधिकारी सुश्री छाया यादव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री गौरव सेन सहित मदाखलत अमला एवं सम्बन्धित निगम का अमला मौजूद रहा।
सूचना क्र./1598/
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



