Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर अमवार पर सम्पूर्ण रामायण का हुआ पाठ

श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर अमवार पर सम्पूर्ण रामायण का हुआ पा

 

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

दुद्धी/ श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर अमवार पर परियोजना निर्माण के दशवी वर्षगांठ के अवसर पर आज गुरुवार को सम्पूर्ण रामायण की समाप्ति उपरांत हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ।इससे पूर्व बुधवार को बरखोरहा ग्राम पंचायत की कीर्तन मंडली के जगदीश यादव के नेतृत्व में हार्मोनियम ढोलक एवं झाल के ध्वनि पर कलाकारों ने मधुर स्वर में सम्पूर्ण रामायण का पाठ किया।इस दौरान सभी कलाकारों का परियोजना के सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव ,संजय गुप्ता ,टी एन झा,अर्जुन कुमार,आलोक यादव ने अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया। इस दौरान परियोजना के अवर अभियंता नंदलाल यादव, दिग्विजय सिंह गौतम ,श्रीकांत मौर्य ,श्रवण यादव, नीरज प्रजापति,मुकेश कुमार ,मंगला प्रसाद आदि उपस्थित रह कर कार्यक्रम में सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।बतादे कि कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध स्पिल्वे निर्माण की शुरुवात 4 दिसंबर 2014 को सायं के समय हुई थी।उस दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी सोनभद्र दिनेश सिंह पुलिस अधीक्षक स्वर्गीय शिवशंकर यादव जिला पंचायत सदस्य अनीता राकेश विधायक रूबी प्रसाद अधिशासी अभियंता बिजय श्रीवास्तव कार्यदाई संस्था के स्वर्गीय ए राजन,संतोष रेड्डी,संजीव कुमार सत्यनारायण राजू आदि साक्षी बने थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in