।इन दिनों क्षेत्र में 6 दिसम्बर वर्षी एवं जुम्मे को लेकर पुलिस प्रशासन एलर्ट है

वर्षी एवं जुम्मे को लेकर पुलिस प्रशासन एलर्ट है।

 

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

दुद्धी सोनभद्र।इन दिनों क्षेत्र में 6 दिसम्बर वर्षी एवं जुम्मे को लेकर पुलिस प्रशासन एलर्ट ह, जिसे लेकर गुरुवार को पुरानी कोतवाली परिसर में धर्म गुरुओं सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकों से बैठक कर शासन के निर्देशों से अवगत कराया। शांति समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहें दुद्धी एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि 6 दिसम्बर को वर्षी, शौर्य दिवस के साथ -साथ जुम्मे की नमाज भी हैं इसलिए सभी धर्मगुरुओं सहित अन्य जिम्मेदार नागरिकों के साथ बैठक कर सम्पूर्ण नियमों से अवगत कराया जा रहा है। 6 दिसम्बर का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जायेगा। जिस तरह की परम्परा दुद्धी में क़ायम है उसी परम्परा को ही सभी समुदाय को लोग बनाए रखने में एक -दूसरे का सहयोग करें।उन्होंने कहा कि बिना परमिशन के कोई भी नई परम्परा का न तो शुरुआत करें और न ही करने दें।

पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि दोनों समुदाय के धर्म गुरुओं को आगाह कर दिया गया है कि अपनी अपनी परम्परा को बरकरार रखते हुए कोई भी कार्यक्रम या त्यौहार आदि को सम्पन्न कराए ताकि दुद्धी में गंगा जमुनी तहजीब बरकरार रहें।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि कन्हैया लाल अग्रहरि पंकज जायसवाल फतेह मुहम्मद खान सेराज खान मिथलेश मसीह के अलावा कोतवाल मनोज कुमार सिंह कस्बा प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in