Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओबरा पुलिस टीम द्वारा डीपी एक्ट (दहेज हत्या) से सम्बन्धित आरोपी को किया गया गिरफ्तार

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

*ओबरा पुलिस टीम द्वारा डीपी एक्ट (दहेज हत्या) से सम्बन्धित आरोपी को किया गया गिरफ्ता*

*सोनभद्र ओबरा* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह हे0का0 कृष्णा प्रसाद यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र द्वारा डीपी एक्ट (दहेजहत्या)से संबंधित वांछित आरोपी सुजीत कुमार केसरी पुत्र ओमप्रकाश केसरी निवासी शारदा मंदिर के सामने हंस वाहिनी नगर (गजरात नगर) उम्र करीब 26 वर्ष थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को दिनांक 5 दिसंबर 2024 को (गजरातनगर) तिराहे से समय करीब 13.30 बजे गिरफ्तार कर मु0 अ0सं0-181/2024 धारा- 80(2), 85 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट (दहेज हत्या) संबंधित धाराओं में विधिक कार्यवाही की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in