पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर एक छात्रा की मौत दो घायल 

पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर एक छात्रा की मौत दो घायल

 

 

 

उझारी थाना सैदनगली इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बीए की एक छात्रा की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा हसनपुर-संभल मार्ग पर उझारी पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब एक डग्गामार टेंपो और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई।गुरुवार सुबह, टेंपो संभल की ओर आ रहा था, जबकि पिकअप हसनपुर दिशा से आ रही थी। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। टेंपो में सवार 18 वर्षीय आरती पुत्री चंद्रपाल सिंह निवासी उझारी की मौके पर ही मौत हो गई। आरती नगर के एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा थी और पढ़ाई के लिए आ रही थी।हादसे में मदरसे का छात्र उबैदुल्लाह (निवासी गजरौला) और महिला मेहताब (निवासी उझारी बस स्टैंड) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। थाना सैदनगली के थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि, “परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”आरती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। आरती के परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई के लिए कॉलेज जा रही थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी खुशियों को छीन लिया। परिवार और स्थानीय लोग हादसे के बाद गहरे शोक में डूबे हुए

 

 

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in