Skip to main content

Aaj Tak24x7

मनबढ़ो द्वारा पुरानी रंजिश में युवक को मदिरा पिलाकर बेरहमी से पीटा* 

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

*मनबढ़ो द्वारा पुरानी रंजिश में युवक को मदिरा पिलाकर बेरहमी से पीटा*

 

*सोनभद्र ओबरा* स्थानी निवासी एक युवक को मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिता व पुत्रों पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घायल युवक धीरज वर्मा के पिता कपूरचंद्र वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा धीरज बीते 12 दिसम्बर को भलुआ टोला निवासी मामा वकील चंद्र वर्मा के यहां गया हुआ था। उस दौरान भलुआ टोला निवासी पंचम साहनी, दिनेश साहनी उनके बेटे को लेकर अन्यत्र चले गए और शराब पिलाकर नशे की हालत में उसके ऊपर पत्थर से हमला कर दिया। जिससे चेहरे व सिर पर चोट लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उन्हें घटना की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचकर बेटे धीरज को इलाज के लिए परियोजना अस्पताल ले गए। आरोप लगाया कि पूरी घटना में पंचम साहनी व दिनेश साहनी के पिता खदेरू साहनी भी शामिल है। वहीं पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर धारा 115 (2) ,351(2) ,352 बीएनएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7