शौचालय सेप्टिक टैंक का ढक्कन टूटने से दो मासूम बच्चों की गई जा
आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत केवाल में मंगवार की अपराह्न के लगभग 4:00 बजे घर के समीप बने शौचालय सेप्टिक टैंक पर खेल रहे दो बच्चे को सेप्टिक टैंक की ढक्कन टूट जाने से दोनों बच्चे सेप्टिक टैंक में गिर गए जिससे दोनों बच्चों की गंभीर चोटें आई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से टैंक में गिरे बच्चों को बाहर निकाल कर परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच करने के दौरान दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोग दहाड़े मार मार कर रोने लगे। प्राप्त जानकारी अनुसार बता दें कि शौर्य कुमार पुत्र राधेश्याम उम्र करीब 5 वर्ष व अंकित कुमार पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम पंचायत केवाल के, दोनों बच्चे सेप्टिक टैंक पर खेलने के दौरान टैंक की ढक्कन टूट गई और दोनों बच्चे सेप्टिक टैंक में गिर गए ऊपर से सेप्टिक टैंक की ढक्कन का टूटा अवशेष बच्चों पर गिर गया जिससे बच्चों को गंभीर रूप से चोट लगी और बच्चे ज़ख्मी हो अचेत हो गए जिसे आनन फानन में परिजनों ने सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया है।



