दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्ता

 

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पूर्व विधायक हरि राम चेरों के बेटे मंगलम चेरों को दुद्धी पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।पीड़िता 27 नवम्बर को थाना दुद्धी पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक व्यक्ति मंगलम चेरों पुत्र हरिराम चेरों निवासी गड़दरवा, थाना हाथीनाला, ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म कारित करने के साथ ही मुझे मारा-पीटा व जान से मारने की धमकी भी दी है।पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 115(2), 352, 351(3), 64(2)एम बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के क्रम में बुधवार को पुलिस द्वारा स्थानीय थाना पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त मंगलम चेरों पुत्र हरिराम चेरों निवासी गड़दरवा, थाना हाथीनाला, को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा दिया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह हे०का० अमरनाथ यादव का० अनुराग शामिल रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in