अंबेडकर चौक पर जबलपुर कांग्रेस के अध्यक्ष ने किया सद्बुद्धि यज्ञ..

अर्पित शुक्ला की रिपोर्ट

अंबेडकर चौक पर जबलपुर कांग्रेस के अध्यक्ष ने किया सद्बुद्धि यज्ञ…..”*

 

जबलपुर/जिस प्रकार से संविधान विरोधी देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भरी संसद में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को जिस तरह आसांसदीय शब्दों से संबोधित किया ।

 

आज उनके इस कृत्य के विरोध में जबलपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने सद्बुद्धि यज्ञ किया सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि बाबासाहेब का नाम लाखों और करोड़ों बार लेने के पश्चात भी हम उनके त्याग को नहीं भूल सकते, भगवान का पूजन अर्चन और भगवान को नमन तो हम हमेशा करते हैं लेकिन संविधान के रचयिता बाबा साहब को भी समूचा देश और देश की सभी जाति और वर्ग नहीं भूल सकती है,उनकी विचारधारा भारत देश के लिए सभी जाति धर्म के लिए एक समान जीने का अधिकार देने की थी, बाबा साहब को मानने वाले उन्हें भगवान से कम नहीं मानते और इस तरीके का उनके खिलाफ दिए गए बयान आपराधिक कृत्य के तौर पर देखा जाना चाहिए, संपूर्ण जीवन बाबा साहब ने भारत वासियों के हित के लिए समर्पित किया। सौरभ शर्मा ने बताया कि हमारा शीर्ष नेतृत्व संसद के अंदर लगातार इस बात की पुष्टि कर रहा है कि भाजपा सरकार संविधान विरोधी सरकार है राहुल गांधी भी लगातार संविधान को खतरे की बात के प्रति सचेत करते नजर आ रहे थे, इस घटना से कहीं ना कहीं उस बात की पुष्टि होती है। साथ ही कांग्रेस यह मांग करती है की माननीय गृहमंत्री इस बात के लिए माफी मांगे

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप सेसुश्री कौशल्या गोटिया, सतीश तिवारी, कमलेश यादव, इंदिरा पाठक, तेज कुमार भगत, सत्येंद्र चौबे ,गुड्डू चौबे ,तेज कुमार भगत, रज्जू सराफ, राजू लईक, बृजेश दुबे , संगीता त्रिपाठी ,रितेश बंटी गुप्ता प्रवेंद्र चौहान, रिजवान अली, अरशद अली ,टीटू जग्गी , जग्गू विश्वकर्मा,अनुज श्रीवास्तव ,मनोज नामदेव, राजेश पटेल उमेश पटेल , इंदु सोनकर ,विष्णु विनोदिया, भारत पटेल ,मो असलम, प्रशांत चौरसिया, आनंद यादव, अक्षय विनोदिया, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes